फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi fun from city to village

मेरो रंगीलो देवर घर ऐरो छ....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Holi fun from city to village
अल्मोड़ा के मल्ला बिनौला में खडी होली गाते होल्यार। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। छरड़ी से एक दिन पहले शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक खूब अबीर-गुलाल उड़ा। लोगों ने एक दूसरे को रंग से रंग डाला। सभी होली के रंग में सरोवार नजर आए। होल्यारों ने जल कैसे भरूं जमुना गहरी..., मेरो रंगीलो देवर घर ऐरो छ..., रघुवर से बैर करो न पिया लौटा दो... आदि खड़ी होली का गायन किया। देर शाम तक लोग होली गीतों में नाचते झूमते रहे।
विज्ञापन

जिले भर में होली की धूम मची है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में होली गायन किया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, कैलाश गुरुरानी, मंगल बिष्ट, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, मोनू साह, गोविंद पिलख्वाल, धीरज साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल ने नंदादेवी मंदिर से पल्टन बाजार तक घूमकर होली गायन किया। जिसमें नगर अध्यक्ष सुशील साह, प्रत्येष पांडे, राजेंद्र प्रसाद, मयंक बिष्ट, वैभव पांडे, दीपक साह, गोपाल चम्याल, विकास नायक, किशन लाल आदि शामिल हैं। अंबेडसर होटल में भी होली गायन किया गया। इस मौके पर दीवान सिंह बिष्ट, अजीत कार्की, नवीन बिष्ट, प्रकाश पांडे आदि मौजूद थे। माल गांव में महिलाओं ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान झोड़ा भी गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जैंती तहसील के अंतर्गत मल्ला बिनौला, चौकुना, दाड़िमी, सैनोली समेत कई गांवों में खड़ी होली की धूम मची है। मल्ला बिनौला में होल्यारों ने रघुवर से बैर करो न पिया लौटा दो तुम उनकी शिया..., सिर चंद्रा की ओर झलक रही हीरा चमक रही मस्तक में..., कंकड कुंआ खुदाई के सागर ताल भराई के अमरोहा की डाली लगाए...आदि होली गाई। होली गायन करने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य गंगा प्रसाद जोशी, हरीश भंडारी, शंकर भंडारी, देव सिंह भंडारी, पूरन सिंह भंडारी, चंदन सिंह, दयाल सिंह, जगत सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, इंद्र सिंह, बची नाथ, यशवंत सिंह, कल्याण सिंह भंडारी, गोविंद सिंह बिष्ट, डिकर सिंह, मनोहर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed