{"_id":"5e6130388ebc3eeb173103fc","slug":"holi-begins-in-rural-areas-of-the-district-including-the-city-almora-news-hld376288635","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैली बांधी चीर हो रघुनंदन राजा, शिवजी ने बांधी चीर ब्रह्मा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैली बांधी चीर हो रघुनंदन राजा, शिवजी ने बांधी चीर ब्रह्मा...
विज्ञापन
अल्मोड़ा के हुक्का क्लब में होली गीतों पर नृत्य करती महिलाएं।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एकादशी पर बृहस्पतिवार को रंग पड़ने और चीर बंधन के साथ ही नगर समेत जिले के ग्रामीण अंचलों में खड़ी होली शुरू हो गई है। प्रसिद्ध जागेश्वर धाम समेत कई स्थानों पर चीर बांधी गई। ग्राम देवता मंदिर में सिद्धि को दाता विध्न विनाशन होली खेले गिरजापति नंदन..., कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा होली गायन के साथ खड़ी होली की शुरुआत हुई।
पांडेखोला, लाला बाजार, पल्टन बाजार, थाना बाजार, गंगोला मुहल्ला, गुरुरानीखोला, राजपुरा, कर्नाटक खोला, तल्ला जोशीखोला में चीर बांधी गई। इसके साथ ही खड़ी होली भी शुरू हो गई है। पहले दिन ग्राम देवता के मंदिर में होली गायन किया गया।
लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में महिलाओं की बैठकी होली गायन हुआ। इस मौके पर गुड्डी नयाल, निम्मी बगड़वाल, जया साह, मीनू अग्रवाल, सुनीता बोरा, नीलम, मोनिका, पूजा बोरा, रीना साह, गीता भट्ट आदि मौजूद थे। प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में चीर बंधन के साथ होली महोत्सव शुरू हो गया है। मंदिर के पुजारियों और होल्यारों ने विधि विधान से चीर बंधन किया। चीर को जागेश्वर मंदिर के अलावा दुकानों और घरों में घुमाया गया। चीर के डोले का विधिवत पूजन किया गया।
विज्ञापन
होलिकाष्टमी के दिन ही कुमाऊं में कहीं-कहीं मंदिरों में चीर बंधन का प्रचलन है। जागेश्वर धाम में एकादशी को मुहूर्त देखकर चीर बंधन किया जाता है। इस मौके पर जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट, प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट, कैलाश भट्ट सोनू, ज्येष्ठ प्रमुख योगेश भट्ट, गोपाल पंडा, मोहन भट्ट लाल बाबा, प्रधान राम प्रसाद, नारद भट्ट, पूर्व प्रधान हरीमोहन आदि मौजूद थे।