फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hitesh Wins Tournament

स्नूकर टूर्नामेंट का फाइनल बागेश्वर के हितेश कुमार ने जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hitesh Wins Tournament
अल्मोड़ा में स्कूनर प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी अतिथियों के साथ। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रोनीस स्नूकर की ओर से आयोजित स्नूकर टूर्नामेंट का फाइनल बागेश्वर के हितेश कुमार ने जीता जबकि धारानौला के भरत पाठक उपविजेता रहे। विजेता और विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी और नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि अजीत कार्की और अन्य अतिथियों ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेता हितेश कुमार को डीसीबी अध्यक्ष ललित सिंह लटवाल ने आठ हजार रुपये नकद, उपविजेता भरत पाठक को दर्शन रावत ने पांच हजार रुपये की धनराशि अपनी ओर से प्रदान की। इसके अलावा किरन पंत ने भी ढाई-ढाई हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया। एनटीडी के सभासद सौरभ वर्मा, धीरेंद्र मर्तोलिया ने भी खिलाड़ियों को अपनी ओर से पुरस्कार दिए। उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार कृष्ण कुमार को मिला। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सुनील मपवाल को भी पुरस्कृत किया गया। आयोजक स्नूकर क्लब अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट और धीरज बिष्ट ने सभी का आभार जताया। वहां पर सभासद विजय पांडे, जगदीश भंडारी, कनक पंत, चंदन बहुगुणा, ललित देवड़ी, सौर पांडे, सिद्धार्थ चिलवाल, आशु भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed