फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hitchintak Bhawan Dwarahat

द्वाराहाट में तीन करोड़ से संवरेगा हितचिंतक नाम से बहुउद्देशीय भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hitchintak Bhawan Dwarahat
हितचिंतक भवन के निर्माण स्थल का निरीक्षण करते विधायक महेश नेगी और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पाली पछाऊं की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर रहे हितचिंतक भवन को बहुउद्देशीय भवन के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में हुई बैठक में कहा गया कि ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को समेटा यह भवन अब तीन करोड़ रुपये की लागत से संवरेगा। इसकी तैयारी के लिए सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विधायक महेश नेगी ने कहा कि हितचिंतक भवन सांस्कृतिक केंद्र रहा है। लंबे समय से यह जीर्ण अवस्था में था। इसे नगर पंचायत ने इसे तोड़कर इसे नए सिरे से बनाने की कवायद शुरू की है। नेगी ने बताया कि तीन करोड़ की लागत से इसे बहुउद्देश्यीय भवन बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से सामाजिक कार्यों के साथ ही संस्कृति केंद्र के रूप में भी इसे विकसित करने की योजना है। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने हितचिंतक भवन को बनाने के लिए लगातार प्रयास किए। पहले स्थल को विकसित किया गया। अब इसमें बहुउद्देश्यीय भवन बनाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही विभागीय अधिकारी इसमें अग्रिम कार्रवाई कर भवन को बनाने की शुरुआत करेंगे। जनप्रतिनिधियों सहित कार्यदायी संस्था के विभागीय अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।

बहुउद्देश्यीय भवन में बरात घर भी आएगा अस्तित्व में
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह ने बताया कि राज्य वित्त के पैसे से करीब तीन करोड़ में इस भवन का निर्माण किया जाना है। इसमें भूतल में बरात घर (मैरिज हॉल) और ऊपर गेस्ट हाउस बनेगा। इस अवसर पर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस (उत्तराखंड पेयजल निगम) के प्रोजेक्ट मैनेजर हरिप्रकाश, जेई एच कबड़वाल, सीडीएफ के अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, आशीष वर्मा, धीरेंद्र मठपाल, जुगल किशोर, मनोज उपाध्याय, शैलू शाह, सज्जन लाल साह, नागेश साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed