फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hiram Bora elected as District President and Bhopal Chillwal

हीरा बोरा जिलाध्यक्ष और भूपाल चिलवाल मंत्री चुने गए

Tue, 16 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Tue, 16 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
 Hiram Bora elected as District President and Bhopal Chillwal
नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

 राजकीय शिक्षक संघ के जिला इकाई के यहां जीआईसी में हुए चतुर्थ द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिला इकाई के लिए हीरा सिंह बोरा अध्यक्ष, कुलदीप कुमार जोशी उपाध्यक्ष, भूपाल सिंह चिलवाल मंत्री, राजेंद्र  कुमार जोशी संगठन मंत्री, परवेज चंद्र जोशी आय व्यय निरीक्षक निर्वाचित हुए।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर हीरा सिंह बोरा 134 मतों से विजयी रहे। हीरा सिंह बोरा को 669, भारतेंदु जोशी को 535 और जर्नाजन जोशी को मात्र 123 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप कुमार जोशी निर्र्वाचित हुए। उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी जोगा सिंह बिष्ट को 63 मतों से हराया। विजयी रहे कुलदीप कुमार जोशी को 687 मत और जोगा सिंह बिष्ट 624 वोट मिले।
विज्ञापन


जिला मंत्री पद पर भूपाल सिंह चिलवाल 292 मतों से विजयी रहे। भूपाल सिंह चिलवाल को 713, जगदीश पांडे को 421 और दिगंबर फुलोरिया 152 मत प्राप्त हुए।  राजेंद्र कुमार जोशी संगठन मंत्री चुने गए। उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी सुरेंदर सिंह को 227 वोटों से हराया। विजयी रहे राजेंद्र  कुमार जोशी को 661 वोट और सुरेंदर सिंह को 434 मत मिले। परवेज चंद्र जोशी 
विज्ञापन
विज्ञापन

आय व्यय निरीक्षक निर्वाचित हुए। विजयी रहे परवेज चंद्र जोशी 641 और वेद प्रकाश को 527 वोट प्राप्त हुए। जबकि कैलाश सिंह रावत संयुक्त मंत्री, मीनाक्षी जोशी उपाध्यक्ष (महिला), गंगा अधिकारी संयुक्त मंत्री (महिला), पूनम भंडारी संगठन मंत्री (महिला) निर्विरोध चुनी गई।


इससे पहले प्रात: नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान हुआ। कुल 1485 शिक्षक वोटरों में से 1331 शिक्षकों ने वोट डाले। चुनाव अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह जंगपांगी ने परिणामों की घोषणा की। पर्यवेक्षक मंडलीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र धपोला और प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुंदर सिंह कुंवर के देखरेख में चुनाव हुए। निवर्तमान अध्यक्ष नूर अफजल, नीरज जोशी, मोहन भट्ट, संदीप चौधरी, चारू जोशी, विनोद राठौर, हरेंद्र बिष्ट आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed