फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hind Cricketers Wins The Trophy

हिंद क्रिकेटर्स रानीखेत ने जीता जय श्रीराम कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hind Cricketers Wins The Trophy
अतिथियों के साथ विजेता और उपविजेता क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जय श्री राम कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जय हिंद क्रिकेटर्स के नाम रहा। फाइनल में हिंद क्रिकेटर्स ने उणी महादेव की टीम को हराया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद तथा ट्राफी और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद तथा आकर्षक पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

सेना के नरसिंह मैदान में जय श्री राम कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में हिंद क्रिकेटर्स और उणी महादेव की टीमें आमने सामने थी। हिंद क्रिकेटर्स के कप्तान चंदन बिष्ट ने टास जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 18 ओवर में 135 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब देने उतरी उणी महादेव की टीम 17 ओवर में 123 रनों पर सिमट गई। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए वहां काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। निर्णायक सुरेश पांडे, मनोज रावत थे। उद्घोषक की भूमिका दीवान सिंह और हेमंत सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता के आयोजक किशन जलाल ने खेल मैदान उपलब्ध कराने के लिए सैन्य अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। वहां पर संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, ब्रांज फैक्ट्री के महाप्रबंधक एलएम पांडेय, भाजपा नेत्री विमला रावत, विमल भट्ट, विनय तिवारी, हर्ष पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed