{"_id":"624354a5d7a9582a681855c5","slug":"hind-cricketers-wins-the-trophy-ranikhet-news-hld4578378130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंद क्रिकेटर्स रानीखेत ने जीता जय श्रीराम कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंद क्रिकेटर्स रानीखेत ने जीता जय श्रीराम कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल
अतिथियों के साथ विजेता और उपविजेता क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जय श्री राम कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जय हिंद क्रिकेटर्स के नाम रहा। फाइनल में हिंद क्रिकेटर्स ने उणी महादेव की टीम को हराया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद तथा ट्राफी और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद तथा आकर्षक पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
सेना के नरसिंह मैदान में जय श्री राम कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में हिंद क्रिकेटर्स और उणी महादेव की टीमें आमने सामने थी। हिंद क्रिकेटर्स के कप्तान चंदन बिष्ट ने टास जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 18 ओवर में 135 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब देने उतरी उणी महादेव की टीम 17 ओवर में 123 रनों पर सिमट गई। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए वहां काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। निर्णायक सुरेश पांडे, मनोज रावत थे। उद्घोषक की भूमिका दीवान सिंह और हेमंत सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता के आयोजक किशन जलाल ने खेल मैदान उपलब्ध कराने के लिए सैन्य अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। वहां पर संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, ब्रांज फैक्ट्री के महाप्रबंधक एलएम पांडेय, भाजपा नेत्री विमला रावत, विमल भट्ट, विनय तिवारी, हर्ष पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।