फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Himalayan View From Ranikhet

पर्यटकों को लुभा रही हिमालय की लंबी श्रंखलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Himalayan View From Ranikhet
रानीखेत में हिमालय की विहंगम श्रंखलाओं को कैमरे में कैद करते पर्यटक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद क्षेत्र में प्रकृति का सौंदर्य निखरने लगा है। हिमालय की लंबी श्रृंखलाएं पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। हिम श्रृंखलाओं को पर्यटक कैमरे में कैद कर रहे हैं। सुबह के वक्त स्नो व्यू प्वाइंटों पर पर्यटक हिमालय के साथ सेल्फी ले रहे हैं। बता दें कि रानीखेत से हिमालय की लंबी श्रृंखलाओं के दीदार होते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा हिमालय की तलहटी और सामने की वादियों का आकर्षक नजारा भी सैलानियों को खूब भाता है। बारिश के बाद सौंदर्य और भी निखर गया है। सुबह के वक्त धुंध भी नहीं है जिससे बर्फ से लकदक श्रृंखलाएं मन मोह रही हैं। रानीखेत स्थित नैनीताल बैंक के पास और मजखाली से हिमालय के विहंगम दृश्य दिखाई देते हैं। पर्यटक भी इन्हीं स्थानों पर इन श्रृंखलाओं को कैमरे में कैद कर रहे हैं। मौसम पूरी तरह से मौसम सुुहावना बना हुआ है। सुबह और शाम के वक्त ठंड पड़ रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप लोगों को राहत दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed