{"_id":"64f8c482246bdfdf10005c7b","slug":"hey-krishna-kanhaiya-is-very-naughty-why-should-yashoda-maiya-almora-news-c-232-1-shld1003-2666-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया, का करे यशोदा मैय्या...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया, का करे यशोदा मैय्या...
Wed, 06 Sep 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के शिशु मंदिर जीवनधाम में राधा कृष्ण की वेशभूषा पर मौजूद बच्चे । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में नगर से लेकर गांव तक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में लोगों की श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वहीं व्रत रख भगवान कृष्ण की स्तुति में भजन गाए। विभिन्न स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रम हुए, जहां बच्चों ने राधा-कृष्ण का स्वांग रच धमाल मचाया।
बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर थाना बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर, रघुनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। घरों में लोगों ने भजन-कीर्तन किया और भगवान कृष्ण का झूला लगाकर बच्चों को झुलाया। श्रद्धालुओं ने बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया का करे यशोदा मैय्या समेत कई भजन गाए। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम, महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली, बियरशिवा सहित अन्य विद्यालयों में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने राधा-कृष्ण का स्वांग रच दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बसंगांव में भी पहली बार कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान बाल कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवक मंगल दल सचिव मोहन चंद्र कांडपाल, प्रधान बाला दत्त कांडपाल, पीतांबर भट्ट, भुवन चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
भतरौंजखान में 10 को निकलेगी राधा-कृष्ण की झांकी
भतरौंजखान। भतरौंजखान में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। नगर में स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। मंदिर समिति के सदस्य दीपक छिमवाल ने बताया कि 10 सितंबर को बाजार में राधा-कृष्ण की झांकी निकाली जाएगी।। संवाद
विज्ञापन
पुलिस लाइन में देर रात निकाली झांकी
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ ही उनके परिजनों ने कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। देर रात राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। इसके बाद एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। देर रात तक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संवाद
जन्माष्टमी पर निकली झांकी
अल्मोड़ा। मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति की ओर से आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान मुरली मनोहर मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए झांकी निकाली गई, जो नंदा देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने कृष्ण भगवान के जयकारे लगाए। इस दौरान मटकी फोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। संवाद