फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Herbal Research Institute will open in Doonagiri

दूनागिरी में खुलेगा जड़ी-बूटी शोध संस्थान

Tue, 14 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Updated Tue, 14 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Herbal Research Institute will open in Doonagiri

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने द्वाराहाट में एएनएम-जीएनएम ट्रेनिंग कालेज और दूनागिरी में जड़ी-बूटी शोध संस्थान खोलने की घोषणा की। साथ ही द्वाराहाट और चौखुटिया को मिलाकर अलग परगना बनाने की घोषणा की। अब इन दोनों तहसीलों के लिए अलग एसडीएम की तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार की शाम द्वाराहाट के स्याल्दे-बिखौती मेले के उद्घाटन के बाद शीतला पुष्कर मैदान में 121 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और 4.53 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


उन्होंने स्याल्दे-बिखौती मेले को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह मेला अतीत में राजा और प्रजा के मेल-मिलाप का उत्सव है। उन्होंने कहा पूरे उत्तराखंड में द्वाराहाट की अलग पहचान है। उन्होंने सरकार द्वारा पलायन रोकने तथा शिक्षा, खेती आदि क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद संतोषजनक रिटर्न नहीं मिल पा रहा है। राज्य में शिक्षकों की 4500 नई भर्तियां की गई हैं। सितंबर तक प्राथमिक से लेकर महाविद्यालय और पॉलीटेक्निक आदि में शिक्षकों के सारे पद भर दिए जाएंगे। सुअरों और बंदरों की समस्या का हल निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


हर थाने में महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती करने की भी घोषणा की। सीएम ने पेयजल टैंक निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए देने, टैक्सी स्टैंड के लिए 50 लाख देने, तड़गाताल झील को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने, द्वाराहाट-कुन्थाड़ी सड़क का निर्माण करने, रामपुर-जमणियां पेयजल योजना बनाने की घोषणा की। द्वाराहाट क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग की कक्षाएं शुरूकरने के साथ ही रोजगार परक शिक्षा से संबंधित महाविद्यालय के लिए संभावना तलाशने की बात कही। उन्होंने खंड विकास कार्यालय द्वाराहाट में फर्नीचर के लिए 15 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने विधायक मदन सिंह बिष्ट की मांग पर क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय और अन्य मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही। इससे पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट और मेला और सांस्कृतिक समिति से जुडे़ लोगों ने सीएम तथा कृषि मंत्री और केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत का स्वागत किया। संचालन विमल साह, विपिन भट्ट और नारायण रावत ने संयुक्त रूप से किया।


इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष विमला साह, खेल एवं सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल साह, ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट, पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला, चौखुटिया के प्रमुख बिशन राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र बारेकोटी, बिपिन भट्ट, नारायण रावत, कैलाश भट्ट, बालादत्त तिवारी, संजय साह, मोहन बिष्ट, हीरा बिष्ट, जगत नेगी, भुवन लहरी, सुरेश जोशी, कमल साह, भगवान चौधरी, तारादत्त, देव सिंह अधिकारी, केशव कबडवाल, नंदन संगेला, जीवन नेगी, दरबान बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed