फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Heavy Rush In Buses

रोडवेज ने देहरादून को चलाई अतिरिक्त बस, लौट रहे प्रवासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Heavy Rush In Buses
अल्मोड़ा रोडवेज स्टेशन में बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में सोमवार को भी काफी संख्या में प्रवासी महानगरों को लौटे। इससे रोडवेेज, केमू बस स्टेशनों में बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी रही। देहरादून को जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक थी। इस कारण रोडवेज को देहरादून रूट पर एक अतिरिक्त बस का संचालन करना पड़ा।
विज्ञापन

दिवाली पर्व मनाने के लिए हर साल प्रवासी लोग काफी संख्या में अपने गांव आते हैं। दिवाली और भैया दूज पर्व के बाद लौटने का सिलसिला शुरू हो जाता है। सोमवार को काफी संख्या में प्रवासी देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, लखनऊ, हरिद्वार आदि स्थानों को लौटे। देहरादून को जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण रोडवेज ने देहरादून रूट पर एक अतिरिक्त बस का संचालन किया। केमू की बसें भी यात्रियों से पैक होकर गई। काफी संख्या में प्रवासियों के लौटने से केमू, रोडवेज स्टेशनों में रौनक रही। इधर, अल्मोड़ा-धरमघर सेवा का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed