{"_id":"576976044f1c1bb571b47f07","slug":"heavy-rain-in-dwarahat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से पेयजल योजना क्षतिग्रस्त, सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से पेयजल योजना क्षतिग्रस्त, सड़कों पर जलभराव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क में हुआ जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की सुबह हुई भारी बारिश के चलते क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। बेढुली ग्राम पंचायत की पेयजल योजना के कई स्थानों पर एक दर्जन से अधिक पाइप बह गए तथा हैड क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि नगर की सड़कों पर बारिश के कारण दिनभर जलभराव रहा और मलबे से सड़कें पट गई।
विज्ञापन
बेढुली के प्रधान महेश पंत ने बताया कि गांव की साढ़े चार किमी लंबी पेयजल योजना फल्द्वाड़ी के गधेरे से बनी थी, इस योजना के एक दर्जन से अधिक पाइप बह गए। हैड क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस कारण पूरे क्षेत्र में पेयजल किल्लत शुरू हो गई है। योजना क्षतिग्रस्त होने से 80 परिवारों के सम्मुख पानी की भारी समस्या आ गई है। ग्वाड़-कोटिला, द्वाराहाट-रानीखेत, बग्वालीपोखर बाजार में भी कई दुकानों के अंदर मलबा घुसने की खबरें हैं।
विज्ञापन