फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Health news in district.

Almora News: फिजिशियन अवकाश पर, मरीज बैरंग लौटे घर

Mon, 30 Dec 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के एकमात्र फिजिशियन के देहरादून प्रशिक्षण में जाने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 500 से अधिक लोग पहुंचे।
विज्ञापन

साप्ताहिक अवकाश के बाद खुले अस्पताल में सर्दी जुकाम, बुखार आदि जूझते हुए मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। फिजिशियन कक्ष में लटके ताले देखकर मरीजों को बेस सहित अन्य निजी अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी है। इस दौरान कुछ मरीजों ने इमरजेंसी में इलाज किया। कुछ मरीजों ने डॉक्टर नहीं होने से निजी अस्पतालों की दौड़ लगाई।
विज्ञापन

बोले लोग-
हवालबाग रमेश राम ने बताया कि सुबह के समय अस्पताल पहुंचे। लेकिन फिजिशियन नहीं होने से निजी अस्पताल को जाना पड़ा। बेस अस्पताल जाकर इलाज किया।
लमगड़ा निवासी मोहन राम ने बताया कि 40 किमी से अधिक की दूरी तय कर परिजनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन फिजिशियन के नहीं होने से लौटना पड़ा।
कोट -फिजिशियन प्रशिक्षण में गए हैं। जल्द उनके लौटते ही उपचार मिल पाएगा। डॉ. एचसी गड़कोटी पीएमएस अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed