फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   healpfull hand

मासूमों की मदद को आगे आए लोग

Sat, 23 Jul 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 23 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

 एड्स के साथ जी रहे मासूमों की व्यथा अमर उजाला में प्रमुखता से छपने के बाद कई संगठन बच्चों के सहयोग को आगे आए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी इस खबर को गंभीरता से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली है। पूर्व सैनिक लीग ने भी पूर्व सैनिक के इन बच्चों को पेंशन दिलाने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने 23 जुलाई के अंक में भनोली तहसील के एक गांव के एड्स के साथ जी रहे दो बच्चों की व्यथा छापी थी। डीएम ने भी एड्स प्रभावितों की मदद को संगठनों से आगे आने का आह्वान किया था। अमर उजाला की पहल के बाद मासूमों की मदद को कई लोग आगे आए हैं। स्वयं सेवी संस्था दीया सोसायटी फॉर डेवलपमेंट की अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने डीएम को पत्र देकर दोनों बच्चों और इस बीमारी से मुक्त उनकी बड़ी बहन की शिक्षा, कपड़े, भरण-पोषण आदि में आने वाले खर्च उठाने का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन


इधर डीएम बंसल ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने पांचवीं पास दोनों  बच्चों को फिर से स्कूल भिजवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एड्स कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की स्कूलिंग की जरूरी प्रक्रिया शुरू करें। डीएम ने कहा कि तीनों बच्चों को हरसंभव सहयोग देकर समाज की मुख्यधारा में शामिल कराने को गंभीरता से प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बच्चों की व्यथा समाज के सामने लाने की अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। पूर्व सैनिक लीग ने बैठक कर सैनिक आश्रित नाबालिग बच्चों को पेंशन दिलाने में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed