फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   He went on two merchant groups, market panic

दो व्यापारी गुट भिड़े, बाजार में अफरा-तफरी

Mon, 29 Jun 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Mon, 29 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
He went on two merchant groups, market panic

सोमवार शाम यहां कचहरी बाजार में एक ही समुदाय के दो व्यापारी गुट आपस में भिड़ गए। आरोप है कि बाहर से यहां आकर कपड़े आदि बेचने वाले व्यापारियों ने स्थानीय व्यापारियों पर हमले की नीयत से लाठी-डंडे और चाकू भी निकाल लिए। इस बीच स्थानीय व्यापारियों के एकजुट हो जाने के बाद बाहरी व्यापारी भागकर थाने पहुंच गए। इस झगड़े के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। देर  शाम स्थानीय व्यापारियों ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर बाहरी व्यापारियों की गहनता से जांच करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मस्जिद के निकट दुकान चलाने वाले एक स्थानीय व्यापारी का किसी बात को लेकर कचहरी बाजार में पेशाबघर के पास साड़ी और अन्य रेडीमेड कपड़े आदि बेचने वाले बाहरी व्यापारी के साथ कहासुनी हो गई। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि बाहरी व्यापारियों ने दुकान के भीतर से डंडे और चाकू निकालकर स्थानीय व्यापारी पर हमला करने का प्रयास किया। बताया गया है कि झगड़े में एक स्थानीय व्यापारी को कुछ चोट भी आ गई। जैसे ही स्थानीय व्यापारियों को इसकी भनक लगी वह एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए और झगड़े में लिप्त बाहरी व्यापारियों को घेर लिया। स्थिति को भांपते हुए बाहरी व्यापारी अपनी दुकानें खुली छोड़कर भाग निकले और थाने पहुंच गए। बाजार में खरीददारी को आई महिलाएं भी सहम गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर बाहरी व्यापारियों की दुकानें बंद करवा दीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक  एक बाहरी व्यापारी ने भी स्थानीय व्यापारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह व्यापारी चोट के इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया। उधर देर शाम कई स्थानीय व्यापारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और अन्य लोगों को साथ लेकर थाने पहुंच गए और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापारी नेताओं ने बाहर से आकर माल बेचने वाले सभी लोगों की गहनता से जांच करने और सत्यापन के बगैर किसी को सामान बेचने की अनुमति नहीं देने की मांग की। इधर कोतवाल संजय गर्ब्याल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नगरपालिका परिषद और व्यापार मंडल द्वारा चिन्हीकरण के बाद सभी बाहरी व्यापारियों का सत्यापन किया जाएगा और उनके मूल निवास में भी रिकार्ड की छानबीन करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed