फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Havildar's funeral performed with military honors

सैन्य सम्मान के साथ हुआ हवलदार का अंतिम संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Havildar's funeral performed with military honors
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक निवासी सेना के जवान की पंजाब में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत के बाद सोमवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। शव पहुंचते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ हवलदार का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सांसद अजय टम्टा समेत तमाम लोग अंत्येष्टि में शामिल हुए।
विज्ञापन

हवालबाग विकासखंड के सल्ला रौतेला गांव निवासी तारा राम (48) पुत्र स्व. गोपाल राम आर्टिलरी रेजीमेंट में हवलदार के पद पर पंजाब में तैनात थे। उल्लेखनीय है कि शनिवार की दोपहर पंजाब में उनकी तबियत बिगड़ने के बाद हृदय गति रुक जाने से उनकी मृत्यु हो गई थी। रविवार की शाम पंजाब से सेना का वाहन हवलदार का पार्थिव शरीर लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन

इधर सोमवार को सेना के जवान हवालदार का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। रानीखेत कुमाऊं रेजीमेंट से सूबेदार मदन सिंह के नेतृत्व में जवानों और सांसद अजय टम्टा ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर सम्मान दिया। बड़े भाई पूर्व सैनिक रमेश राम ने चिता को मुखाग्नि दी। शव यात्रा में सांसद अजय टम्टा, एडीएम बीएल फिरमाल, राजेंद्र बाराकोटी, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से कल्याणकर्ता पीएस मेहता, प्रकाश चंद्र मासीवाल, पूरन सिंह मेहता, पूरन चंद्र लोहनी, मदन सिंह, धीरेंद्र कुमार पाठक, प्रधान सुशीला पाठक, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश चंद्र पाठक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed