फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   harshit Will do research in Germany's software company

हर्षित करेंगे जर्मनी की साफ्टवेयर कंपनी में अनुसंधान

Thu, 28 Feb 2019 11:37 PM IST
almora Published by: Almora desk Updated Thu, 28 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
harshit Will do research in Germany's software company
अपने घर पर कंप्यूटर में काम करते हर्षित। - फोटो : amar ujala

 कूर्मांचल एकेडमी के बारहवीं के छात्र हर्षित पंत बर्लिन जर्मनी में साफ्टवेयर कंपनी में अनुसंधान करेंगे। उनका चयन जर्मनी की कंपनी प्रिज्मा डेटा सर्विसेज ग्राफ क्यूएल की ग्राफ क्यूएल साफ्टवेयर में अनुसंधान करने के लिए हुआ है। कंपनी ने उनके लिए तीस हजार यूरो (24 लाख रुपये) का सालाना प्रारंभिक पैकेज स्वीकृत किया है।

विज्ञापन


पूर्वी पोखरखाली निवासी हर्षित को बचपन से ही कंप्यूटर में काम करने का शौक रहा है। लगभग साढ़े तीन साल की उम्र से ही वह कंप्यूटर में काम करते आ रहे हैं। सॉफ्टवेयर निर्माण के लिए हर्षित ने कहीं कोई प्रशिक्षण नहीं लिया। स्वयं के अध्ययन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। गत सितंबर में हर्षित ने गेट-हब साइट में आवेदन किया। जिसमें उन्होंने एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग में रिसर्च वर्क किया। जिसके बाद उनका चयन कंपनी ने किया है।  हर्षित ने बर्लिन स्थित प्रिज्मा डेटा सर्विस ग्राफ क्यूएल सॉफ्टवेयर कंपनी में ऑनलाइन दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 तक इंटर्नशिप पूरी की है। जिसके लिए कंपनी ने चार हजार यूरो (3.20 लाख रुपये) मानदेय भी दिया।
विज्ञापन


वह कंपनी के लिए ऑनलाइन अपने पूर्वी पोखरखाली स्थित घर में काम करते हैं। हर्षित ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है। बीजा मिलने पर वह जर्मनी जाकर कंपनी के लिए काम करेंगे। हर्षित सॉफ्टवेयर डेवलपिंग की विधा में निपुण हैं। मेधावी हर्षित ने कूर्मांचल एकेडमी से हाईस्कूल की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। उन्होंने भातखंडे संगीत महाविद्यालय से गायन में विशारद भी किया है। उनके पिता केएन पंत जीआईसी बाड़ेछीना में अंग्रेजी प्रवक्ता हैं। माता गीता पंत गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य केके पंत और शिक्षकों ने हर्षित की उपलब्धि को सराहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed