फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Harda Adressed People

कांग्रेस सत्ता में आई तो 100 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे: रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Harda Adressed People
अल्मोड़ा के गुरुड़ाबाज में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का मार्ल्यापण कर स्वागत करते कार्यकर्त? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यशपाल आर्य को भीम और हनुमान की शक्ति युक्त बताया। कांग्रेस की ओर से बृहस्पतिवार को गुरुड़ाबाज में हुए शिल्पकार सम्मेलन में वे जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यशपाल भाजपा छोड़कर भीम और हनुमान की शक्ति लेकर कांग्रेस में लौटे हैं। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शिल्पकारों की हुंकार पूरे राज्य में फैलेगी और रावण के घमंड और अन्याय को चकनाचूर करेगी।
विज्ञापन

जागेश्वर विधानसभा के गुरुड़ाबाज में संविधान सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में शिल्पकार सम्मेलन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरदा ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। भाजपा के कुशासन से संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की जबरदस्त लहर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो जनता को 100 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर बरसते हुए रावत ने कहा कि सरकार ने गुरुड़ाबाज में कांग्रेस शासन में स्वीकृत हरिप्रसाद टम्टा शिल्पकार उन्नयन संस्थान को ठंडे बस्ते में डाल दिया। यह शिल्पकार समाज का घोर अपमान है। उन्होंने प्रति परिवार 200 रुपये गैस सब्सिडी देने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि पात्र महिला, पुरुषों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी। इस मौके पर 100 वरिष्ठ अनुसूचित जाति की महिला और पुरुषों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, उपाध्यक्ष तारा जोशी, सचिन आर्य, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष गीता बिष्ट, आइटी प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक दिनेश जोशी और राजेन्द्र बिष्ट, सहकारिता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैसोडा,डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रसाद आर्य, पूरन सुप्याल, बहादुर राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed