फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Har Ghar Nal Scheme Failed in Lamagada

त्यूनरा में हर घर नल योजना कनेक्शन न मिलने से ग्रामीण परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Har Ghar Nal Scheme Failed in Lamagada
अनिल कुमार - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के त्यूनरा गांव में पांच परिवारों को जल जीवन मिशन के हर घर नल योजना के तहत पेयजल कनेक्शन नहीं मिला है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावितों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंप पानी का कनेक्शन मांगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हर घर नल योजना के तहत उनके गांव में भी पेयजल कनेक्शन दिए गए हैं लेकिन अनुसूचित जाति के पांच परिवारों को पेयजल कनेक्शन से वंचित किया गया है। इनमें बालम कुमार, सरुली देवी, डिगर राम, राजन राम, किशन राम के परिवार शामिल हैं। पेयजल कनेक्शन न मिलने से इन परिवारों को परेशानी हो रही है। ये लोग एक किमी दूर से पानी ढो रहे हैं। इन दिनों बच्चे परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त हैं। पानी न आने से बच्चों का पूरा दिन पानी ढोने में बर्बाद हो रहा है। अगर उन्हें पेयजल कनेक्शन नहीं मिला तो गर्मियों में उनकी परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन पाइप लाइनों से कनेक्शन दिया जा रहा है, वह कई साल पुरानी और जीर्णशीर्ण हैं। नए स्टॉक टैंक में भी पुरानी लाइन से ही कनेक्शन दिया गया है। इसके लिए न तो चैंबर बनाया गया है और न ही पाइप लाइन। उन्होंने डीएम से इस आरोप की जांच कर सभी परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अनिल कुमार, लोकेश नेगी, जगदीश राम, दीपक मेहरा, हरीश राम, नंदी देवी, बीर राम, गोविंद राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं ग्रामीण
मुझे हर घर नल योजना के तहत पेयजल कनेक्शन नहीं मिला है। एक किमी दूर से पानी ढो रहे हैं। इससे परेशानी हो रही है। बच्चों तक को पानी ढोना पड़ रहा है। गांव के अन्य परिवारों को कनेक्शन दे दिया लेकिन मुझे कनेक्शन से वंचित कर दिया। इस बारे में कई बार गुहार लगाई लेकिन न्याय नहीं मिला। - बालम कुमार, ग्राम त्यूनरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पांच परिवारों को हर घर नल योजना का कनेक्शन नहीं दिया गया है। बगैर पेयजल संयोजन के भारी दिक्कतें हो रहीं हैं। कनेक्शन न होने से किसी तरह पानी का इंतजाम करते हैं। गर्मियों में पानी की दिक्कत रहती है। अन्य परिवारों की तरह हमें भी पेयजल कनेक्शन दिया जाए। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। - अनिल कुमार, त्यूनरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed