फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Handpump Dry in Dwarahat and Ranikhet

पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान, हैंडपंप बने शो पीस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Handpump Dry in Dwarahat and Ranikhet
जालली में सूखे हैंडपंप से पानी तलाशता ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत/द्वाराहाट। रानीखेत और द्वाराहाट क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ताड़ीखेत विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्रोतों का जल स्तर कम होने के कारण आपूर्ति नहीं हो पा रही है। द्वाराहाट के तल्ली जालली स्थित डांक बंगले के पास हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। ग्रामीणों ने तत्काल हैंडपंप ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

ताड़ीखेत क्षेत्र की गगास पेयजल योजना के अलावा चिलियानौला ग्राम समूह पेयजल योजना बनाई गई है। जल संस्थान के ईई सुरेश ठाकुर ने बताया कि चिलियानौला ग्राम समूह पेयजल योजना अभी तक जल संस्थान को हस्तांतरित नहीं की गई है। टैंकरों से भी पानी वितरण करने की योजना है।
विज्ञापन

द्वाराहाट में एमडी तिवारी इंटरमीडिएट कॉलेज के समीपवर्ती क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति कम होने से लोग परेशान हैं। रामगंगा पेयजल योजना से हर तीसरे दिन आपूर्ति होती है वह भी पर्याप्त नहीं हो पाती। बस्ती के रमेश त्रिपाठी, देवेश खुल्बे, दिनेश सिंह, मुन्नी उपाध्याय आदि ने पूर्व की तरह पेयजल आपूर्ति का समय बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कमलघाट पंपिंग योजना में भी विगत कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग खासे परेशान हैं। इस योजना से जुड़े लगभग 150 उपभोक्ता परिवार पेयजल के लिए दूर दराज के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भर होकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed