{"_id":"5ed893008ebc3e9090615a0d","slug":"hair-dresser-mo-iqbal-emerged-as-a-nazir-for-barbarians-in-coronkaal64","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाकाल में बारबरों के लिए नजीर बनकर उभरे हेयर ड्रेसर मोहम्मद इकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाकाल में बारबरों के लिए नजीर बनकर उभरे हेयर ड्रेसर मोहम्मद इकबाल
विज्ञापन
रानीखेत में मास्क पहनकर सावधानी से बाल कटे मो इकबाल।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना संक्रमण के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील बारबर, ब्यूटी पार्लर, रेस्तरां आदि दुकानों को कड़ी शर्तों के आधार पर प्रसाशन ने खोलने की इजाजत दी है। कई प्रदेशों की सरकारों ने अब इन दुकानों में ग्राहकों के आधार कार्ड तक जरूरी कर दिए हैं। इधर पर्यटन नगरी स्थित कचहरी बाजार में मोहम्मद इकबाल ब्यूटी ड्रेसर में कड़े नियमों के साथ हेयर ड्रेसिंग का कार्य हो रहा है। दुकान स्वामी मोहम्मद इकबाल जिस तरह से नियमों का पालन कर रहे हैं उसकी सराहना नायब तहसीलदार दलीप सिंह भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद इकबाल अपने छोटे भाई के साथ दुकान चलाते हैं, वह कहते हैं कि लॉकडाउन के कारण दो माह से भी अधिक समय तक दुकानें बंद रहीं। संक्रमण के लिहाज से बारबर की दुकानों को अधिक संवेदनशील माना गया है। चूंकि यहां दो लोग सीधे एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं। 19 मई को दुकान खोलने के दिशानिर्देश जारी हुए वो भी कड़ी शर्त के साथ। उन्होंने सबसे पहले रजिस्टर बनाया, जिसमें आने वाले हर ग्राहक का नाम और मोबाइल नंबर अंकित किया जाता है, जरूरत पड़ने पर आधार कार्ड का नंबर भी लिया जाता है। इसके अलावा उन्होंने बाल काटते वक़्त प्रयोग होने वाले कपड़े भी अलग अलग बनवाये हैं। इन कपड़ों को नियमित रूप से साफ कर प्रयोग में लाया जाता है। उन्होंने ग्राहकों से भी अपनी सुविधानुसार घर से तोलिये, कपड़े लाने को भी कहा है। दुकान के अंदर एक बार में सिर्फ दो ही व्यक्ति प्रवेश पा सकते हैं। वह भी मास्क पहनकर। दुकानदार भाई भी मास्क, दस्ताने आदि पहनकर हेयर ड्रेसिंग का कार्य करते हैं, इसके अलावा बार-बार हाथों को सैनिटाइजर से साफ करते हैं। मोहम्मद इकबाल कहते हैं कि स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन सभी दुकानदारों को करना चाहिए। इससे ग्राहक भी सुरक्षित होंगे और दुकानदार भी।
विज्ञापन