फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hadtal by Sweepars

पालिका के सफाई कर्मचारी शनिवार को भी रहे हड़ताल पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hadtal by Sweepars
अल्मोड़ा के कारखाना बाजार में एक गली में फैला कूड़ा। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पालिका के पर्यावरण मित्र (स्वच्छक कर्मी) शनिवार को छठे दिन भी हड़ताल पर रहे। 11 सूत्री मांगों के लिए हड़ताल के कारण शहर से कूड़ा नहीं उठ रहा है। कई जगह कूड़ा फैला है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध से शहरवासियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। हड़ताल कर्मियों ने पालिका कार्यालय प्रांगण में धरना और सभा की। मांगों के समर्थन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने सरकार पर स्वच्छकों की मांगों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छक कर्मियों की मांगों से पूर्व में शासन को बताया गया था। संगठन 15 मार्च से चरणबद्ध आंदोलन चला रहा था लेकिन दो दौर की वार्ता के बाद भी शासन ने समाधान नहीं निकाला। प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल, सुरेश केशरी, दलीप पवार, रमेश पारछा, हरिप्रसाद ने सभा को संबोधित किया। किरन, अनीता, राजेश टांक, दर्शन चंदेल, कृष्ण कुमार, मुकेश पवार, राधा देवी आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन

उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एके सिकंदर पवार, सभासद राजेंद्र तिवारी ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। हड़ताल से बाजारों, सड़कों और मोहल्लों में कई जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। व्यापारियों ने थाना बाजार में फैले कूड़े को उठाकर बड़े थैले में डालकर हटाया। कई स्थानों पर व्यापारी बाजार का कूड़ा उठाकर कूड़ेदानों में डाल रहे हैं, लेकिन कूड़ेदानों से कूड़ा न उठने से सड़क और रास्तों में फैल रहा है। लावारिस जानवर भी कूड़ा फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिनों से मरी गाय न हटने से फैल रही दुर्गंध
भिकियासैंण (संवाद)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्वच्छक कर्मियों की बेमियादी हड़ताल से नगर पंचायत में भी सफाई व्यवस्था ठप है। रामलीला मैदान में पिछले चार दिनों से एक गाय मरी है। इससे आसपास दुर्गंध काफी दुर्गंध फैल रही है। मरी गाय को उठाने वाला भी कोई नहीं है। छठे दिन भी सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना दिया। शाखा अध्यक्ष राकेश, महामंत्री सचिन कुमार, करन लाल, धीरज, चंद्र पाल, राहुल, कमला देवी, रीना देवी आदि धरने पर बैठे।
सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को व्यापार मंडल का समर्थन
बागेश्वर/कपकोट। नगर पालिका और कपकोट नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों का आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। 11 सूत्री मांगों को लेकर पर्यावरण मित्र कार्य बहिष्कार पर हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी और समाजसेवी भैरवनाथ टम्टा ने भी सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन कर सरकार से जल्द समस्याओं के निदान की मांग की।
कार्य बहिष्कार कर नगरपालिका परिसर में धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष नेगी और समाजसेवी टम्टा शनिवार को धरना स्थल पहुंचे। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंदन लाल ने कहा कि कई बार शासन-प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने के बावजूद समस्या नहीं सुलझी है।

इधर, कपकोट नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों का आंदोलन भी जारी है। शाखा अध्यक्ष शुभम खैर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने भी कर्मचारियों के समर्थन में आकर सरकार से समस्या जल्द सुलझाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed