फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Habit of accepting the challenge: Dr. Indira

चुनौती स्वीकारने की आदत डालें : डा. इंदिरा

Tue, 07 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रानीखेत) अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रानीखेत) अल्मोड़ा Updated Tue, 07 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Habit of accepting the challenge: Dr. Indira

विज्ञापन

चुनौती ही उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है, आगे बढ़ने के लिए युवाओं को इसकी आदत डालनी होगी। प्रदेश की वित्त और उच्चशिक्षा मंत्री डा. इंदिरा ह्दयेश ने यहां पीजी कालेज के वार्षिकोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा उच्चशिक्षा को पटरी पर लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। एक्सीलेंसी एजूकेशन में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन होगा। देहरादून को शिक्षा का हब बनाया जा रहा है। महाविद्यालय में चहारदीवारी बनाने, एमए में संस्कृत विषय खोलने सहित तमाम मांगों को स्वीकृति प्रदान की।


महाविद्यालय में साल भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डा. चंद्र राम ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की, छात्र संघ अध्यक्ष ने छात्र संघ कक्ष बनाने, संस्कृत विषय मंजूर करने, चहारदीवार बनाने, छात्र छात्राओं के लिए प्रतीक्षालय बनाने की मांग की। विशिष्ट अतिथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करन माहरा ने महाविद्यालय की तमाम समस्याएं उठाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कुकरीज डिप्लोमा कोर्स, छात्रावास के अधूरे पड़े भवन के लिए 1.20 करोड़ रुपए देने, चहारदीवारी के लिए 133.51 लाख रुपए देने, महाविद्यालय परिसर के विकास, रखरखाव के लिए लगभग 60 लाख रुपये देने, छात्राओं के लिए गृह विज्ञान, छात्रावास बनाने, यूजीसी के मानक पूरा करने वाले 550 संविदा प्रवक्ताओं की नियुक्तियों के द्वार खोलने, छात्र संघ कक्ष और उसके लिए फर्नीचर देने तथ एमए में संस्कृत विषय की मंजूरी दी। संचालन प्रो. आशुतोष त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि डा. ह्दयेश, विशिष्ट अतिथि करन माहरा, प्राचार्य डा. चंद्र राम आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला, कालेज के पूर्व अध्यक्ष कैलाश तिवारी, भगवंत नेगी, कैलाश पांडे, जिपंस अमित पांडे, अभिषेक बिष्ट, अशोक पंत, सहित कई लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed