{"_id":"588243604f1c1b9a25eff197","slug":"gunjan-topper-in-painting","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंजन प्रदेश में चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंजन प्रदेश में चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 20 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका के साथ गुंजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य कन्या इंटरमीडिएट कालेज की कक्षा बारहवीं की छात्रा गुंजन कनवाल ने प्रत्येक मतदाता महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत हुई जिला और प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में ए-वन स्थान प्राप्त किया है। 25 जनवरी को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा गुंजन को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रत्येक मतदाता महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत हुई चित्रकला प्रतियोगिता में गुंजन द्वारा बनाए गए चित्र को जिला और प्रदेश स्तर पर ए-वन स्थान मिला है। स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्य नीलम वर्मा ने गुंजन की सफलता की सराहना की है। साथ ही स्कूल की चित्रकला प्रवक्ता दीपा आर्या के प्रयासों को भी सराहा है, जिनके व्यक्तिगत प्रयासों से छात्रा गुंजन ने प्रदेश स्तर पर सफलता प्राप्त की है। गुंजन की सफलता पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एके सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हर्ष बहादुर चंद, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) राय साहब यादव, जीआईसी गोविंदपुर के प्रधानाचार्य मदनमोहन वर्मा, रमसा के विनोद कुमार राठौर ने गुंजन की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन