{"_id":"c0c78ce75675efb995fe955f5b17b37e","slug":"guest-teachers-counsling-from-19-and-20th-august-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट टीचर्स काउंसलिंग 19व 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट टीचर्स काउंसलिंग 19व 20 को
ब्यूूराे, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक स्तर पर गेस्ट टीचर्स भर्ती काउंसलिंग 19 व 20 अगस्त को होगी। इसकी जानकारी एक विज्ञप्ति में देते हुए बीईओ गणेश पाठक ने बताया कि गेस्ट शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रवक्ता पद के लिए काउंसलिंग 19 अगस्त को सुबह 10 बजे से और सहायक अध्यापक एलटी की काउंसलिंग 20 अगस्त को सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में काउंसलिंग के लिए चयनित अभ्यर्थियों से अपने मूल प्रमाण पत्र व उनकी छाया प्रतियों के साथ बीईओ कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। गेस्ट टीचर्स के लिए गठित पूल में काउंसलिंग के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची विषयवार खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन