फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Guest Teacher in Almora

प्रवक्ता संवर्ग में 69 गेस्ट टीचरों को नियुक्ति पत्र जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Guest Teacher in Almora
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकोें की नियुक्ति के लिए कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के बाद प्रवक्ता संवर्ग में 69 अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। वहीं एलटी संवर्ग में कुल 88 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता संवर्ग सामान्य शाखा में 65 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 58 अभ्यर्थी पहुंचे। महिला शाखा के 17 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 11 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए आए। सभी 69 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। एलटी संवर्ग के गत दिवस नहीं आ सके पांच अभ्यर्थियों की भी शुक्रवार को काउंसलिंग की गई। उन्हें भी नियुक्ति पत्र दे दिए गए। एलटी संवर्ग में गत दिवस काउंसलिंग के बाद 83 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। काउंसलिंग नियुक्ति कमेटी के अध्यक्ष एडीएम बीएल फिरमाल, सचिव सीईओ एचबी चंद, डायट के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई। काउंसलिंग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र कुमार पाठक, जगदीश सोनाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed