फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Growth in building cell set Nirbhaya

विकास भवन में निर्भया प्रकोष्ठ स्थापित

Wed, 13 Jul 2016 11:43 PM IST
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार और अन्य अपराधों से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने को निर्भया योजना लागू की जा रही है। जिले में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय विकास भवन में निर्भया प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है।
विज्ञापन



जिला कार्यक्रम अधिकारी और सदस्य सचिव निर्भया प्रकोष्ठ पीएस बृजवाल ने बताया कि निर्भया प्रकोष्ठ से पीड़ित महिलाओं को नि:शुल्क कानूनी सलाह, सहायता और परामर्श प्रदान किया जाएगा। कानूनी सहायता के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता और नि:शुल्क परामर्शदाता की व्यवस्था का प्राविधान है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि शोषण का शिकार हो रही महिलाएं नि:शुल्क विधिक सहायता और परामर्श चाहती हैं।  ऐसी महिलाएं निर्भया प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कर परामर्श प्राप्त कर सकती हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जिला अपराधी दुर्घटना, सहायता और पुनर्वास बोर्ड  गठित है। जिसके द्वारा नियमित समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकोष्ठ के माध्यम से बलात्कार, मानव तस्करी, तेजाब से हमला, शरीर के हिस्से के नुकसान पुनर्वास आदि के लिए हानि और क्षति के आधार पर सहायता राशि घोषित की जाएगी। पीडित महिलाएं लिखित शिकायत प्रकोष्ठ में दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed