फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Governor Gurmit Singh offered prayers at Jageshwar Dham.

Almora News: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

Fri, 19 Jun 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 19 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Governor Gurmit Singh offered prayers at Jageshwar Dham.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने बृहस्पतिवार को परिवार के साथ जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर समूह में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन

जागेश्वर धाम पहुंचने पर मंदिर समिति, प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और छोलिया दलों ने कुमाऊंनी वाद्य यंत्रों के साथ राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और धाम में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्यपाल ने जागेश्वर धाम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि यह धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व राज्यपाल ने वृद्ध जागेश्वर महादेव और डंडेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन किए। इस दौरान प्रशासन, पुलिस विभाग और मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed