{"_id":"60d7650e8ebc3e32b91fb476","slug":"government-should-issue-white-paper-on-fake-kovid-investigation-ranikhet-news-hld429117311","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के दौरान फर्जी कोविड टेस्टिंग मामले में श्वेत पत्र जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के दौरान फर्जी कोविड टेस्टिंग मामले में श्वेत पत्र जारी करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। युवा उक्रांद ब्लॉक इकाई ने कुंभ मेले के दौरान हुए कोविड जांच घोटाले के बारे में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। इसके लिए एसडीएम आरके पांडेय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। कहा गया कि मेले के दौरान फर्जी टेस्टिंग करा हजारों लोगों की जान सांसत में डाल दी गई। फिर भी सरकार इस मसले से बचने का प्रयास कर रही है।
युवा उक्रांद के पदाधिकारियों ने कहा है कि कुंभ मेले के दौरान टेस्ट घोटाले का श्वेत पत्र जारी किया जाना चाहिए। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं बेहद लचर हैं। इन हालात में कोरोना की तीसरी लहर से बचना कठिन है। ज्ञापन में कहा गया है कि महाकुंभ के दौरान कोविड-19 की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाने का मामला आया है। इससे मानवता के साथ ही प्रदेश और देवभूमि की छवि धूमिल हो रही है।
इस मामले पर युवा उक्रांद ने घोटाले में शामिल जिम्मेदार अधिकारियों और नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने, जांच का फर्जीवाड़ा, सभी निर्माण कार्यों की सीबीआई जांच के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं भी सुधारने की मांग की गई है। ज्ञापन में युवा उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री अर्जुन सिंह खंपा, गोविंद अधिकारी, खीम सिंह रौतेला, लक्की चौधरी, गौरव भट्ट, दीपक पांडेय, सूर्य प्रकाश आदि के हस्ताक्षर थे।