फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government should declare Anganwadi workers as government employees

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की पत्रकार वार्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
Government should declare Anganwadi workers as government employees
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करती आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तरा? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल ने मांग उठाई है कि सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करे। वर्तमान में उन्हें जीवन यापन के लिए तक मानदेय नहीं मिल रहा है। सरकारी कर्मचारी घोषित होने तक आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 18 हजार रुपये और सहायिकाओं को नौ हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। यदि ग्यारह सूत्री मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो चार नवंबर से संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन

दुगालखोला स्थित संगठन कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 1975 से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से समेकित बाल विकास योजना का संचालन हो रहा है। पूरे देश में 25 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। कार्यकर्ता विभागीय कार्य तो करती हैं, इसके अलावा बीएलओ, आर्थिक जनगणना, जनगणना, पल्स पोलियो, राशन कार्ड सत्यापन, ओडीएफ आदि अतिरिक्त कार्य कराए जाते हैं, जो कि न्यायोचित नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिमाह 4500, मिनी आगंबनाडी कार्यकर्ता को 3500 और सहायिका को 2200 रुपये प्रतिमाह मानदेय स्वीकृत है वह भी समय पर नहीं मिलता है। जबकि दिल्ली सराकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 18 हजार रुपये मानदेय देती है।
विज्ञापन

कहा कि कार्यकर्ताओं को पेंशन, पीएफ, ग्रेज्युटी, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। मासिक रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने का खर्च मिले। वरीयता के आधार पर शत-प्रतिशत पदोन्नति मिली। 15 साल की सेवा पूर्ण कर चुकीं कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और वरिष्ठ सहायिका पदनाम सृजित कर मानदेय बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पोषाहार के ढुलान का वास्तविक भत्ता, दुर्गम स्थानों पर कार्यकत कार्मिकों को अतिरिक्त भत्ता मिले। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री महेश जोशी, संगठन की जिलाध्यक्ष भगवती बिष्ट, मंत्री ममता बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, गीता बिष्ट ,बीना भट्ट, दीपा नैनवाल, मीना साह, लक्ष्मी मेहरा, भूमिलता बोरा, विमला पटवाल आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed