{"_id":"5da1c3ca8ebc3e017941fe22","slug":"government-is-robbing-the-poor-almora-news-hld3600752156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब जनता की जेब में डाका डाल रही केंद्र और राज्य सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब जनता की जेब में डाका डाल रही केंद्र और राज्य सरकार
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने शनिवार को गांधी पार्क में धरना दिया और नारेबाजी के बाद केंद्र और राज्य सरकार का पुतला भी फूंका। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में महंगाई इतनी ज्यादा कर दी है कि जिसकी मार से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने दैनिक उपयोग की सभी वस्तुओं को महंगा कर देश की गरीब जनता की जेब में डाका डालने का काम किया है।
गांधी पार्क में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से लेकर दाल, चावल, आटा, तेल, सब्जियों, स्वास्थ्य सेवाएं महंगी कर दी है। धरने को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली मोदी सरकार विकास के नाम पर देश की जनता और युवाओं के साथ छलावा कर रही है।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि महंगाई की मार से जनता बेहद त्रस्त है। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, हाजी नूर अकरम खान, हर्ष कनवाल, राधा बंगारी, प्रताप सत्याल, परितोष जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, लीला जोशी, मदन डांगी, अरविंद रौतेला, अंबीराम, कुंदन लटवाल, रमेश कांडपाल, हेम तिवारी, पंकज कांडपाल, संजय दुर्गापाल, सचिन आर्या, निर्मल रावत, पीसी जोशी, अशोक ग्वासकोटी, जितेंद्र अधिकारी, अमित बिष्ट, हर्ष सिंह, महेश चंद्र आदि कार्यकर्ता शामिल थे।