{"_id":"5f14259a8ebc3e639103fea9","slug":"government-failed-to-provide-employment-to-the-unemployed-almora-news-hld3902170177","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित ......भाजपा पर लगाया जन कल्याणकारी योजनाओं में कटौती का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित ......भाजपा पर लगाया जन कल्याणकारी योजनाओं में कटौती का आरोप
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने धौलादेवी विकासखंड के ग्राम पंचायत आरा में हुई बैठक में प्रदेश भाजपा सरकार पर जन कल्याणकारी योजनाओं में कटौती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों की परेशानी बढ़ गई है पर केंद्र और राज्य सरकार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में असफल साबित हो रही है। इस मौके पर चार दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गुरुड़ाबांज में शिल्प उन्नयन संस्थान स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू करवाया, लेकिन भाजपा सरकार ने संस्थान का काम आगे नहीं बढ़ाया। यदि यह संस्थान बन जाता तो कई लोगों को रोजगार मिलता। उन्होंने कहा कि सरकार वृद्धावस्था पेंशन परिवार के एक ही सदस्य को दे रही है । सरकार कल्याणकारी योजनाओं में कटौती करते जा रही है।
पेट्रोल, डीजल और खाघ सामग्री की कीमतें आसमान छू रही हैं। महंगाई बढ़ रही है। पर सरकार महंगाई कम करने के लिए कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने बिरकोला से संटी गांव और रज्यूड़ा तक सड़क विधायक निधि से बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर डुंगर सिंह, भुवन चंद्र, गंगा सिंह, गोधन सिंह बोरा, नारायण कफलिया, गोधन कफलिया, शेखर भट्ट, गणेश पांडे, गोकुल पांडे, सूरज नैनवाल, संतोष सिंह नैनवाल, गोविंद नैनवाल, जगत सिंह परगईं, राकेश नैनवाल, नैन सिंह परगाई समेत चार दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों का विधायक कुंजवाल ने स्वागत किया। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे, ब्लाक अघ्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह भैसोड़ा, कमल बिष्ट, हरीश जोशी, कुंदन सिंह गैड़ा, दान सिंह, घनश्याम, दया पांडे, रमेश भट्ट, गोवर्धन पांडे, जगत सिंह, सतीश पंत, आनंद राम आदि उपस्थित थे। संचालन दिनेश जोशी ने किया।