{"_id":"c4e0806848370c0a6f2538e1dd70c966","slug":"government-benefit-their-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने लोगों को लाभ पहुंचा रही सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने लोगों को लाभ पहुंचा रही सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आंदोलनकारियों को राज्य निर्माण सेनानी घोषित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया और नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने लोगों को लाभ पहुंचा रही है लेकिन राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में बारी-बारी से सत्ता में आई भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को राज्य आंदोलनकारी बनाने और उन्हें विभिन्न तरीकों से लाभान्वित करने का ही कार्य किया है। जबकि राज्य आंदोलन के लिए जेल जाने वाले वास्तविक राज्य आंदोलनकारी चिन्हित होने के लिए भटक रहे हैं। आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण तक मंजूर नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है लेकिन राज्य आंदोलनकारियों को किसी प्रकार की सहायता का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने रामनगर में प्रभात ध्यानी और मुनीस कुमार पर खनन माफियाओं द्वारा किए गए हमले की तीव्र निंदा करते हुए हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार माफियाओं को तो संरक्षण दे रही है। माफियाओं के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
धरने में महेश परिहार, ब्रह्मानंद डालाकोटी, किशोरी लाल वर्मा, एलडी शर्मा, वसंत जोशी, काशी दत्त पेटशाली, पूरन चंद्र ममगई, शंकर दत्त डालाकोटी, गोपाल सिंह गैड़ा, नवीन राम, दिनेश लोहनी, भुवन चंद्र डालाकोटी, मदन राम, देव सिंह, कैलाश राम, लछम सिंह, दन राम, शिवराज बनौला आदि बैठे।