फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   good amount of gold and 1 lakh robbed from four brothers

चार भाइयों का पंद्रह तोला सोना और एक लाख रुपये चोरी  

Sat, 01 Dec 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।  
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।   Updated Sat, 01 Dec 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
good amount of gold and 1 lakh robbed from four brothers
चौखुटिया के दीपाकोट में चोरों द्वारा बिखेरा सामान व तोड़ी गई अल्मारियां आदि। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत दीपाकोट में चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़कर करीब बीस तोला सोना और नकदी चुरा ली है। जिनमें एक घर ऐसा भी था जिसमें चार भाइयों के जेवरात और नकदी रखी थी। पुलिस और राजस्व पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। 
विज्ञापन


 ग्राम पंचायत दीपाकोट में शुक्रवार की रात मोहन चंद्र जोशी के घर में रखा उनके सहित चार भाइयों के पंद्रह तोले के जेवरात और करीब एक लाख रुपये नकद चोरी हो गया है। जो अलमारियों और संदूकों में रखा था। जिसमें मोहन चंद्र का पंद्रह हजार नकद और चार तोले के जेनरात जिसमें पौंछी, मांग टीका, नथ और गले की मटर माला शामिल थी।
विज्ञापन


विनोद चंद्र का साठ हजार हजार नकद, सोने की पौंछी, मटर माला, मांग टीका और अंगुठियां सहित साढ़े तीन तोला जेवर, किशोर चंद्र का बीस हजार नकद, पौंछी, मांग टीका नथ और अंगुठियां सहित पांच तोला सोना, मनोज जोशी की सोने की दो चेन और अंगुठियां सहित दो तोला सोना चोरी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार की रात किशोर चंद्र और उनकी मां पुराने मकान में सोए थे। जबकि चोरी वाले घर में कोई नहीं था। संबंधित घरों से चांदी के जेवरात भी चोरी हुए हैं। उनके घर के निकट से लोहे की रॉड और घर के बाहर से निकाला बल्ब भी पड़ा मिला है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

चोरों ने इसके अलावा कैलाश तिवारी के बंद घर से बर्तन आदि, आनंद बल्ल्भ जोशी के घर से 12 हजार नकद दो तोला सोना चुराया है। हरीश जोशी के घर का सामान बिखेर दिया है । महेश चंद्र जोशी के दिल्ली में होने के कारण चोरी गए सामान का कोई पता नहीं चल पाया है।

राजस्व उपनिरीक्षक मनीष बिष्ट, अंकित बडौली, नीतिन चौधरी के अलावा मासी पुलिस चौकी इंजार्च बीआर पौरी ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। राजस्व पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिंगर प्रिंट के लिए सरिया बल्ब अदि कब्जे में ले लिए गए हैं। 


चोरी की वारदात से भयभीत हैं लोग
दीपकोट में एक ही रात में पांच घरों के ताले तोड़े जाने से गांव में ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने चोरों का  शीघ्र पता लगाने की मांग की है। लोगों का मानना है कि चोरों का बड़ा गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed