फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Golfcourse will open two hours Daily

तो अब सैलानियों के लिए प्रतिदिन दो घंटे खुलेगा रानीखेत का गोल्फ मैदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Golfcourse will open two hours Daily
छावनी परिषद की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, सभासद और सीईओ। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी के आकर्षण का केंद्र गोल्फ मैदान अब प्रतिदिन दो घंटे के लिए सैलानियों और स्थानीय नागरिकों के लिए खोला जाएगा जबकि मंगलवार को पूरे दिन सैलानी वहां प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा सकते हैं। कैंट बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बोर्ड की बैठक में छावनी क्षेत्र की तमाम समस्याओं पर भी चर्चा हुई। निर्माण कार्यों को कराने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले रानीखेत का प्रसिद्ध गोल्फ मैदान सेना ने सैलानियों और स्थानीय नागरिकों के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद तमाम आंदोलन हुए लेकिन मैदान नहीं खोला गया। छावनी बोर्ड के अध्यक्ष और केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आईएस साम्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस समस्या पर प्रमुखता से चर्चा हुई। छावनी परिषद के एकल सभासद मोहन नेगी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। अध्यक्ष ने गोल्फ मैदान के दक्षिणी हिस्से को प्रतिदिन 11 से एक बजे तक तथा मंगलवार को पूरा दिन पर्यटकों के लिए खोलने पर सहमति दी। गोल्फ मैदान में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था लिए सुरक्षा कर्मियों और और पर्यावरण मित्रों की तैनाती स्थानीय प्रशासन के माध्यम से की जाएगी। बैठक में धारा 247, 248 के अंतर्गत जारी किए गए नोटिस पर पुनर्विचार करने तथा रानी झील, भालू डैम को भी अमृत सरोवर के तहत विकसित किए जाने का भी आग्रह अध्यक्ष से किया गया। विधायक निधि से छावनी क्षेत्र में प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए आगे कार्रवाई करने तथा म्यूजियम स्थापित करने पर भी सहमति बनी। वहां पर मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed