{"_id":"5d0686518ebc3e1c62647c59","slug":"god-shankar-and-vaishnav-circuit-to-boost-religious-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक पर्यटन बढ़ाने को बनेगा भगवान शंकर और वैष्णव सर्किट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक पर्यटन बढ़ाने को बनेगा भगवान शंकर और वैष्णव सर्किट
Sun, 16 Jun 2019 11:41 PM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी से योजनाओं की जानकारी लेते पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चार धाम यात्रा में अब तक 17 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। सरकार जल्द ही धार्मिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए भगवान शंकर और वैष्णव सर्किट भी बनाएगी। केदारनाथ की तरह ही जागेश्वर धाम में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुलाकात में उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। भगवती सर्किट समेत चौकोड़ी, आदि कैलाश का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सरकार की योजना भगवान शंकर और विष्णु (वैष्णव) सर्किट बनाने की भी है। गोलू, डाना नागराज, महासुदेवता मंदिरों का भी व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है, ताकि धार्मिक पर्यटन और अधिक बढ़ सके।
जागेश्वर धाम ज्योर्तिलिंग के रूप में प्रतिष्ठित है। सरकार जागेश्वर धाम का लेजर-शो तैयार करेगी। सरकार रामनगर, हल्द्वानी और कसारदेवी से रोप-वे बनाएगी, ताकि इसका पर्यटकों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
उधर पिथौरागढ़ से लौटते समय सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते हुए पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन के विकास के लिए अल्मोड़ा समेत जागेश्वर, कटारमल, द्वाराहाट में नए कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने होम स्टे और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय व्यंजनों की कार्यशालाओं का भी आयोजन करने को कहा। उन्होंने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और पर्यटन अधिकारी से जानकारियां भी लीं। जिलाधिकारी ने बताया कि कटारमल और जागेश्वर में स्वदेश दर्शन योजना के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा श्रावणी मेले की तैयारियों के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने पर्यटन मंत्री को बताया कि अक्तूबर में अल्मोड़ा महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, एसएसपी पीएन मीणा, सीडीओ मनुज गोयल, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे आदि मौजूद रहे।