{"_id":"58c581aa4f1c1b0a34dc3fd7","slug":"goal-sen-won-the-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"योनेक्स जर्मन जूनियर बैडमिंटन में लक्ष्य ने रजत पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योनेक्स जर्मन जूनियर बैडमिंटन में लक्ष्य ने रजत पदक जीता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य सेन।
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। आठ से 12 मार्च तक बर्लिन में हुई योनेक्स जर्मन जूनियर बैडमिंटन ओपन प्रतियोगिता के जूनियर पुरुष वर्ग के एकल में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने रजत पदक जीत लिया है। उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि फाइनल मैच में चीन के ली चिना हो से 19-21, 21-11, 21-18 से पराजित होकर लक्ष्य ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच में लक्ष्य ने चीन के चिंग टिंग को 21-23, 21-19, 21-10 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया था। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व लक्ष्य ने डच जूनियर ओपन में भी कांस्य पदक जीता था। प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कोच लक्ष्य के पिता डीके सेन थे। लक्ष्य के प्रदर्शन पर उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन