{"_id":"60c8e3f28ebc3e2e621eb767","slug":"girls-take-care-of-health-almora-news-hld4278340125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दौर में बालिकाएं स्वास्थ्य के प्रति रहें जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दौर में बालिकाएं स्वास्थ्य के प्रति रहें जागरुक
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा की ओर से युवावस्था में बालिकाओं की समस्याओं और चुनौतियों विषय पर दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया मुख्य वक्ता के रूप में एनसीआरटी नई दिल्ली की पूर्व प्रोफेसर दया पंत ने कहा कि बालिकाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपने स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति भी बालिकाओं को जागरूक किया।
उन्होंने बालिकाओं में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन और उनसे जुड़ीं भ्रांतियों पर भी उनका मार्गदर्शन किया। बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य की उपयोगिता के बारे में बताया। एससीईआरटी के प्रवक्ता अनुज्ञा पैन्यूली ने बालिकाओं के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने संबंधी गतिविधियों, तनाव प्रबंधन और परीक्षाओं के लिए प्रभावशाली समय नियोजन की जानकारी दी।
इससे पहले वेबिनार का उद्घाटन करते हुए डायट के प्रवक्ता डॉ. राजेंद्र सिंह ने कोविड-19 के कठिन दौर में पठन-पाठन संबंधी चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में बताया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. श्वेता पांडे ने कोविड-19 के दौर में बालिकाओं से पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता को अपनाने को कहा। संचालन में डॉक्टर प्रकाश पंत, गोपाल सिंह गैड़ा, महेंद्र सिंह भंडारी, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. बीसी पांडे, डॉ. कामाक्षा मिश्रा, डॉ. दीपा जलाल, पुष्पा बोरा आदि ने सहयोग दिया। वेबिनार में जिले के राजकीय स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक अध्ययनरत दो सौ बालिकाओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।