{"_id":"629e53aa177a7844e36b5219","slug":"girls-sttod-first-in-board-results-almora-news-hld46507388","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं में लड़कियों ने मारी बाजी, 12वीं में भी लड़कों से रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं में लड़कियों ने मारी बाजी, 12वीं में भी लड़कों से रही अव्वल
विवेकानंद स्कूल में बच्चों को बधाई देते शिक्षक
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। विद्यालयी शिक्षा परिषदीय परीक्षा 2022 का हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल सोमवार को घोषित हो गया। घोषित परीक्षाफल के अनुसार अल्मोड़ा जिले में दसवीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी वहीं 12वीं की परीक्षा में भी लड़कियां लड़कों से अव्वल रहीं। दसवीं की परीक्षा में जिले से हाईस्कूल के 78.32 प्रतिशत और 12वीं में जिले के 90.34 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। जिसमें लड़कियों का प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल ने 27 मार्च 2022 से 19 अप्रैल 2022 तक परिषदीय परीक्षाएं आयोजित की गई थी। सोमवार को दोनों परीक्षाओं का परीक्षाफल बोर्ड द्वारा घोषित किया गया। बोर्ड के अनुसार जारी परीक्षाफल के अनुसार अल्मोड़ा जिले में दसवीं में कुल 9024 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें लड़कों की संख्या 4527 और लड़कियों की संख्या 4497 रही। इसमें से 3274 छात्र और 3794 छात्राएं उर्त्तीण रहीं। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.32 और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.36 प्रतिशत रहा। 12वीं की परीक्षा में जिले से कुल 8469 शामिल रहे। जिसमें छात्रों की संख्या 3994 और छात्राओं की संख्या 4475 रही। इसमें से 3506 छात्र और 4145 छात्राएं उत्तीर्ण रही। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.78 और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.62 रहा। जिले से कुल आठ बच्चों ने टॉप 25 में अपनी जगह बनाई है। पूरे परीक्षाफल में दसवीं में जहां छात्राओं ने बाजी मारी है वहीं 12वीं में भी छात्राएं छात्रों से अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।