फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Girl students will be conscious about rights

महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी छात्राएं

Tue, 23 Apr 2019 01:34 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 23 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Girl students will be conscious about rights
अपराजिता के तहत महिला जागरूकता की शपथ लेती वीर शिवा स्कूल की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत यहां वीरशिवा स्कूल की छात्राओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। प्रधानाचार्या डॉ. मेनका ने महिला अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाओं को हिंसा से संबंधित कानूनों की जानकारी नहीं है। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में अमर उजाला की यह मुहिम मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने छात्राओं से महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

 
चिलियानौला स्थित वीर शिवा स्कूल की छात्राओं में अपराजिता अभियान को लेकर उत्साह देखा गया। कई छात्राओं ने अपने विचार रखे। कहा कि एक तरफ समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार है, दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाओं को दोयम दर्जा दिया जा रहा है, महिला हिंसा बढ़ रही है, जागरूकता कार्यक्रमों से ही इस तरह की विकृतियों से बचा जा सकता है। महिलाओं को जागरूक करने की शपथ लेते हुए छात्राओं ने नियमित रूप से मुहिम चलाने पर जोर दिया। प्रधानाचार्या डॉ. मेनका ने शपथ दिलाई। कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों के लिए छात्राएं उचित माध्यम हो सकती हैं। 10वीं और 12वीं की छात्राओं ने अमर उजाला के अभियान को सराहनीय बताते हुए अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी महिलाओं को जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन


क्या बोली अपराजिताएं
-10वीं की छात्रा अंजलि रावत ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान नित नये सोपान छू रहा है। महिला सशक्तीकरण के लिए तमाम अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने चाहिए। जिससे महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा उठ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-12वीं की छात्रा आंचल ने कहा कि अमर उजाला ने यह अभियान चलाकर अच्छा कार्य किया है। निश्चित ही इससे महिलाओं में जागरूकता आएगी और महिलाएं कानूूनों के बारे में जागरूक हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान चलाने की सख्त जरूरत है।

-12वीं की छात्रा नताशा ने कहा कि घरेलू हिंसा की घटनाएं समाज में बढ़ रही हैं। अभियानों के माध्यम से ही इस तरह की विकृतियों को दूर किया जा सकता है। शिविर लगाकर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। जिससे महिलाएं सुरक्षित रह सकती हैं।


-12वीं की छात्रा गरिमा का कहना है कि अपराजिता अभियान वास्तव में मील का पथर साबित होगा। समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा प्राप्त है, लेकिन आज भी महिलाओं को दोयम दृष्टि से देखा जा रहा है, जो कि ठीक नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed