{"_id":"58dd3bf84f1c1b0b0563ddde","slug":"girl-leopards-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका को उठा ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका को उठा ले गया तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचाया है। बृहस्पतिवार की शाम शौच के लिए बाहर गई आठ वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। घटना यहां कसारदेवी के निकट गधोली गांव की है। अर्जुन राम की आठ वर्षीय पुत्री रीता देर शाम शौच के लिए बाहर आई थी, इसी बीच घात लगाकर बैठे तेंदुए ने बालिका पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर लोग बाहर आए, तब तक तेंदुए बालिका को ले गया था। बालिका का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर बरामद हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद डीएफओ एसआर प्रजापति और वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह मौके पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों में कोहराम मचा हुआ था। अधिकारियों के आदेशों के बाद वन कर्मियों ने वहां पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन