{"_id":"5c475879bdec22738f51ece5","slug":"gic-s-building-damaged-for-eight-years","type":"story","status":"publish","title_hn":" जीआईसी का भवन आठ साल से क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी का भवन आठ साल से क्षतिग्रस्त
Tue, 22 Jan 2019 11:22 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा का क्षतिग्रस्त जीआईसी भवन।
- फोटो : अमर उजाला
बिट्रिशकाल में बने राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के जूनियर ब्लॉक के भवन में 2010 की आपदा से बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थीं। आपदा के बाद सुधारीकरण कार्यों में शासन और प्रशासन ने करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन स्कूल भवन की मरम्मत के लिए अब तक बजट आवंटित नहीं किया गया है। इस भवन को दो कक्षों में कक्षाएं संचालित नहीं की जा रही हैं।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा का भवन 1889 में निर्मित है। मुख्य भवन से कुछ दूरी पर मैदान के एक हिस्से में जूनियर ब्लॉक का भवन स्थित है। इस भवन में छह कमरे हैं। सितंबर 2010 की आपदा में जूनियर ब्लॉक के भवन के एक हिस्से में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, लेकिन शिक्षा विभाग अब तक इस भवन की मरम्मत नहीं करा सका है। छह कमरों में से क्षतिग्रस्त दो भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं की जाती हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, लेकिन शासन, प्रशासन और शिक्षा विभाग ने अब तक इसे ठीक नहीं कराया है।
विज्ञापन
पूर्व में रहे प्रधानाचार्यों ने भवन के मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव भेजे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार टम्टा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण निर्माण विभाग ने भवन के सुधारीकरण के लिए आगणन बना लिया है।
विज्ञापन