{"_id":"587e588a4f1c1b3403efff34","slug":"gic-in-btulia-street-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी बटुलिया में नुक्कड़ नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी बटुलिया में नुक्कड़ नाटक
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी बटुलिया में नुक्कड़ नाटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीआईसी बटुलिया में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़, नाटक सहित तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटकों और भाषणों के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर हाल में मतदान करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य शेखर चंद्र कांडपाल ने कहा कि प्रत्येक मतदान स्थल पर शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लेना होगा, तभी सशक्त लोकतंत्र की परिकल्पना साकार होगी।
विज्ञापन
ब्रांड एंबेसडर जमुना प्रसाद तिवारी ने कहा कि मतदान हमरा अधिकार है। मत के प्रयोग से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। गोष्ठी को भोला माहन आर्य, बीसी पाठक, जोध सिंह बिष्ट ने संबोधित किया। बाद में रैली निकाली गई। कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह, गीता बिष्ट, प्रियंका रावत, प्रियंका नेगी, तनुजा आर्य, भावना, चंद्रसुत, हरिओम, गोकुल राणा, अर्चना बुधानी, प्रेम प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन