फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   GIC impoverished Yogsann

जीआईसी योगसैंण के बदहाल

Wed, 15 Jul 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 15 Jul 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन

मनमाने कोटिकरण के कारण हुए तबादलों के चलते कई माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों का टोटा पड़ गया है। जीआईसी योगसैंण  रामपुर में विज्ञान वर्ग में एक भी प्रवक्ता न होने से कक्षा 11 के 30 में से 15 बच्चे दूसरे स्कूलों में चले गए हैं।

विज्ञापन


 इसे लेकर हुई प्रबंध समिति और अभिभावक संघ की बैठक  में आंदोलन की चेतावनी दी गई है।  बैठक में कहा गया कि स्कूल में 17 पदों में से सिर्फ छह शिक्षक ही तैनात हैं। जबकि विद्यालय में 300 छात्र अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन


हाल में हुए तबादलों के बाद विज्ञान वर्ग में एक भी प्रवक्ता के न होने से इंटर विज्ञान वर्ग के आधे से  अधिक बच्चों ने दूसरे स्कूलों में प्रवेश ले लिया है। बैठक में शिक्षकों की शीघ्र तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक  की अध्यक्षता अभिभावक संघ की अध्यक्ष शांती मावड़ी ने की। प्रधानाचार्य  बलवंत सिंह नेगी ने अभिभावकों से रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया।


वहां रघुनाथ सिंह रावत, गोपालगिरि, गोपाल राम, सुरेशानंद, मानसिंह, मोहन मेहरा, तुलसी देवी , रेवती देवी और प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे। इधर जीजीआईसी चौखुटिया और जीजीआईसी मासी में भी शिक्षिकाओं के अधिकांश पद खाली होने से  छात्राओं के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed