फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Get inspired by freedom fighters Young: Kunjwal

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरणा लें युवा :कुंजवाल

Thu, 13 Aug 2015 01:31 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Thu, 13 Aug 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन

 विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांवों को विकास कार्यों में प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने लमगड़ा ब्लॉक के सांगण ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


श्री कुंजवाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह आजाद के गांव सांगण में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश कि आजादी में जिले के सालम और सल्ट क्षेत्र का विशेष योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम के रण बांकुरों के योगदान से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार भी विकास योजनाओं में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांवों को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने सांगण गांव में विकास योजनाओं के लिए विधायक निधि से तीन लाख और अन्य कार्यों की मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया।

 इस मौके पर गिरीश बर्गली के नेतृत्व में बाराही लोकला केंद्र के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में दीवान सतवाल, पनी राम, टीनू सिजवाली, नवल रावत, कुंदन रौतेला, मनोज रावत, दीवान आर्या, प्रताप राम, गंगा देवी, हरीश सतवाल, पान सिंह, बची राम, गोविंद सिंह, नंदन सिंह, नीमा अग्रवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed