{"_id":"da8f14b3e041b1253d5923790b8cca4c","slug":"gb-pant-institute-scientific-advisory-committee-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबी पंत संस्थान वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबी पंत संस्थान वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
पंडित गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण और विकास संस्थान कोसी कटारमल की 21वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति और प्रदेश सरकार के योजना सलाहकार रहे प्रो. एसपी सिंह ने समिति के शोध और विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों को शोध परियोजना विकसित करते समय स्थानीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय मुद्दोें को एक कड़ी में जोडना होगा। ताकि प्रतिस्पर्धा के दौर में वैज्ञानिक विश्व स्तर पर अपनी वैज्ञानिक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ समाज के विकास में योगदान सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन
प्रो. सिंह ने संस्थान द्वारा प्रकाशित संग्ज्यू पत्रिका का विमोचन भी किया। संस्थान के निदेशक डा. पीपी ध्यानी ने संस्थान के क्रिया-कलापों की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने अपने-अपने शोध और विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. डीसी उप्रेती, पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की सलाहकार डा. रजनी वारियर, संस्थान के वैज्ञानिक किरीट कुमार, डा. हेमंत बडोला, डा. जगदीश कुनियाल ने भी विचार रखे।
इस मौके पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक जताया गया। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।