फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   GB Pant Institute of Environment Forum

जीबी पंत पर्यावरण संस्थान में गोष्ठी

Fri, 29 Jan 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 29 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
GB Pant Institute of Environment Forum

जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी कटारमल में आयोजित एक कार्यक्रम में विश्व के पवित्र पर्वतों के विशेषज्ञ और माउंटेन संस्थान केलिफोर्निया अमेरिका के सीनियर फैलो डॉ. एडविन वर्नवॉम ने कहा कि पवित्र कैलाश पर्वत से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है।

विज्ञापन


 कैलाश पर्वत सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कैलाश सहित सभी पवित्र पर्वतों का पर्यावरण संरक्षण किया जाना चाहिए। अपने व्याख्यान में उन्होंने लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के अनुरूप इन पर्वतों के संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यावरण संस्थान द्वारा 1993 में बदरीनाथ में संचालित बदरी वन संरक्षण परियोजना के तहत काफी महत्वपूर्ण काम हुए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आरसी सुंदरियाल ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड सेवा निधि के निदेशक पद्मश्री डॉ. ललित पांडे ने कहा कि विश्व के अन्य पर्वतों की तर्ज पर भारतीय पर्वतों को भी संरक्षित किया जाना चाहिए। जीबी पंत पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. पीपी ध्यानी ने सभी का आभार जताया। वक्ताओं ने कैलाश पर्वत को विश्व धरोहर घोषित करने पर भी जोर दिया।


काठमांडू के डॉ. अभिमन्यु पांडे ने कैलाश के संरक्षण के लिए नेपाल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। डॉ. गिरीश नेगी, डॉ. चंद्र सिंह नेगी आदि ने भी विचार रखे। संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. अनीता पांडे ने डॉ. वर्नवॉम का संक्षिप्त परिचय दिया। इस अवसर पर मुक्ति दत्ता समेत पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई जानकार लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed