{"_id":"65395c549b7187ca6708f0e9","slug":"gave-training-to-girl-students-in-making-apan-in-art-festival-almora-news-c-232-1-shld1002-4323-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कला उत्सव में छात्राओं को ऐपण बनाने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कला उत्सव में छात्राओं को ऐपण बनाने का दिया प्रशिक्षण
Wed, 25 Oct 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जैंती में कला उत्सव में ऐपण बनाना सीखतीं छात्राएं। संवाद
जैंती (अल्मोड़ा)। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जैंती में 10 दिवसीय कला कौशल उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान छात्राओं को ऐपण के साथ ही पेपर मैस, वाॅल पेटिंग, प्रिंट मेकिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
विद्यालय की अधीक्षिका दीक्षा बिष्ट ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के बाद आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को विद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान छात्राओं की ओर से तैयार की गई चित्रकला, ऐपण सहित अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस दौरान कुसुम पांडे, मनोज पांडे, प्रज्ञा शाह, खष्टी पालड़ी, ज्योति पांडे, शानू शर्मा, रितिका भट्ट, कुलदीप कुमार ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। यहां खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद