फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gaurav ran fastest in mini marathon

Almora News: मिनी मैराथन में गौरव दौड़े सबसे तेज

Fri, 24 Mar 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 24 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gaurav ran fastest in mini marathon
अल्मोड़ा के चौघानपाटा मे मैराथन के विजेता और मुख्य अतिथि। संवाद
अल्मोड़ा। शहीद दिवस पर कुमाऊं मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। नगर के चौघानपाटा से पुलिस लाइन तक 10 किमी मिनी मैराथन में गौरव अधिकारी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहीद दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद चौघानपाटा से मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा की युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने को इस तरह के आयोजन जरूरी हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं मिनी मैराथन के संयोजक राहुल अधिकारी ने बताया कि मिनी मैराथन में जिले के विभिन्न हिस्सों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें गौरव अधिकारी प्रथम, दिनेश चंद्र द्वितीय और सागर बिष्ट तृतीय रहे। आयोजक मंडल ने पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को क्रमश: पांच, तीन और एक हजार का नकद पुरस्कार दिया। संचालन उज्जवल जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां दिनेश किरौला, राजेंद्र चंद्र जोशी, कैप्टन (सेवानिवृत्त) श्याम सिंह बिष्ट, वैभव पांडेय, हरीश कनवाल, कमल साह, कृष्ण कुमार, हीरा कनवाल, राजेंद्र पाल, राहुल अधिकारी, मोहित बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed