फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gathering of farmers from the rain season

पहली बारिश से प्रशासन के इंतजामों की खुली पोल

Fri, 26 Jun 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Fri, 26 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gathering of farmers from the rain season
दो दिन हुई बारिश से प्रशासन के इंतजामों की पोल खुल गई है। अधिकारियों ने बैठक लेकर बारिश से पहले नालियां, कल्वर्ट और पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। पहली बरसात में ही नगर में कई स्थानों पर नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। कई स्थानों पर लोगोें के घरों तक भी पानी घुस गया। अगर नालियां और कल्वर्ट जल्दी नहीं खोले गए तो आगामी दिनों में नगर में जल भराव और भूस्खलन की घटनाएं होने की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन


बुधवार और बृहस्पतिवार को नगर समेत सभी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। बारिश के दौरान अल्मोड़ा की मुख्य बाजार, मालरोड, धारानौला आदि इलाकों में पानी सड़कों और रास्तों में बहता रहा। मालरोड में केमू स्टेशन से लेकर पालिका गेट तक नाली मलबे से पटी रही। नाली चोक हो जाने से गंदा पानी सड़क में बहता रहा। इससे वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतें हुई। शै: भैरव मंदिर के निकट, जाखनदेवी, लक्ष्मेश्वर में भी कई स्थानों पर नालियां बंद पड़ी हैं। सड़क किनारे मलबे के जमा ढेर नहीं हटाए गए हैं। बारिश के दौरान बंद पड़ी नालियों और ऊंचाई से आने वाले पानी से गंदगी सड़क पर बहती रही।
विज्ञापन


धारानौला मार्ग में बावन सीढ़ी से लेकर धारानौला तक पानी रास्ते में बहता रहा। कहीं पर भी बरसाती पानी के निकासी के लिए इंतजाम नहीं किए गए। सड़क में जगह-जगह पड़े गड्डों में जमा पानी से दुपहिया चालकों को काफी मुश्किल हुई। वहीं वाहन चलने के दौरान गंदे पानी के छींटे दुकानों और राहगीरों पर पड़े। लेकिन इस ओर संबंधित विभाग उदासीन बने हुए हैं। यदि जल्द चोक पड़ी नालियों को नहीं खोला गया और पानी की निकासी के उचित प्रबंध नहीं किए गए तो आगे बरसात में और भी दिक्कतें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम15पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed